Showing posts with label भोजपुरी. Show all posts
Showing posts with label भोजपुरी. Show all posts

Tuesday, March 3, 2009

दीवाली - वीरेन्द्र की भोजपुरी कविता

वीरेन्द्र की भोजपुरी कविता - दीवाली .पटना गाँधी मैदान का यह मंच ,हम सब के लिए बिहारी जन जीवन , इतिहास ,समाज ,आशा और निराशा , जय पराजय अर्थात हमारे सामूहिक जीवन के राग रंग का आइना या कहें की मेटाफर है. मित्र वीरू ने कविता का सन्दर्भ दिया है . इसे पढें और अपने उदगारों से अनुगृहित करें. अब उनकी जुबानी ----

मैं भोजपुरी भाषी हूँ. भोजपुरी शब्दों के अर्थ जिस तरह खुद-ब-खुद निचुड़ कर मेरे जेहन को शुकून पहुंचा जाते हैं, वैसा आमतौर पर हिंदी और अंग्रेजी के शब्द नहीं कर पाते. बहुत दिनों तक मुझे लगता रहा है और अभी भी लगता है कि जिस भाषा में हम संगीत समझ पाते हैं, उसी भाषा में कविता भी करनी चाहिए. जानता हूँ कि कविता का लयात्मक होना कविता होने की शर्त नहीं होती, फिर भी दिल है कि मानता नहीं. आज मैं आपके लिए भोजपुरी कवितायेँ लेकर आया हूँ. मन में संशय है कि गैर-भोजपुरी भाषी इन कविताओं को गैरवाजिब तो नहीं मान लेंगे? रब झूठ न बोलाय, मैं भाषा के आधार पर इस मुल्क में किसी नई राजनीतिक अस्मिता की पैरोकारी कटाई जरूरी नहीं समझता. तो आईये, इसे पढें और थोडी-सी प्रशंशा करें ताकि लगे कि भोजपुरी में कविता भी हो सकती है, सिर्फ भोंडे गाने ही नहीं लिखे जा सकते .

कविता का मथेला (शीर्षक) दीवाली --- सन्दर्भ बताना यहाँ जरूरी समझता हूँ. कल्पना कीजिये कि कोई प्रिय दीवाली के दिन अपनी प्रियतमा के साथ नहीं है. प्रियतमा समझ नहीं पा रही है कि क्या करे, क्या न करे. दीप जलाए कि न जलाए. फिर पता नहीं क्या आता है उसके मन में कि वह भी दीवाली की रात दिए जला देती है. प्रभु की माया देखिये कि इधर वह दीप जला बूझी आँखों से आकाश को निहार रही है कि उसका प्रियतम आन पड़ता है. प्रियतमा का दीप जलाना प्रिय को अच्छा नहीं लगता और वह शंकालु हो उठता है. उदास हो जाता है कि उसकी गैर मौजूदगी में भी उसकी प्रिया के मन में इतना उमंग और उत्साह है कि वह दीप जला उसका इज़हार कर रही है. यही सन्दर्भ है और आगे कविता के रूप में प्रियतमा का जवाब है.


ई दीवाली के दीप जनी बूझ बलम,
ई सुहागिन के प्रीत जनी बूझ बलम.
एही जियरा के माटी के दियरा बनल,
आपन धूनल परनवा के बाती पूरल,
जोगल नेहिया के तेलवा से दियरा भरल
ओमें बिरहा के अगिया से तितकी धरल
जरल जिनगी के जिनगी ना बूझ बलम
ई सुहागिन के प्रीत जनी बूझ बलम
ई दीवाली के दीप जनी बूझ बलम.
दिया अंचरा के ओट में ई कबतक रही
चोट सुधिया के जियरा ई कबतक सही
चटक जाई दियरा, सब तेल धरती बही
ई बियोगिन के जिनगी में कुछ न रही
ई ता माटी ह, लोहा ना बूझ बलम
ई सुहागिन के प्रीत जनी बूझ बलम
ई दीवाली के दीप जनी बूझ बलम.